Posts

Showing posts from October, 2025

महाभारत युद्ध के बाद इस तरह तबाह हुआ था भारत

Image
महाभारत युद्ध के बाद इस तरह तबाह हुआ था भारत :- महाभारत युद्ध के बारे में कौन नहीं जानता बहुत पहले लगभग 5:30 हजार वर्ष पूर्व महर्षि वेदव्यास जी ने, जय संहिता नामक एक ग्रंथ की रचना की, जिसमें एक बहुत विशाल युद्ध का वर्णन मिलता है। जिसे बाद में महाभारत कहा गया।  लोगों को मिस गाइड किया गया कि महाभारत को घर में नहीं रखना चाहिए और न ही पढ़ना चाहिए, तो गीता भी तो महाभारत का ही एक हिस्सा है। श्रीमद् भागवत गीता हर सनातनी के घर में पाया जाता है और पढ़ा जाता है तो फिर महाभारत कैसे अछूती रह सकती है इसलिए महाभारत जिस घर में होती है। वह बहुत फलता फूलता है, ऐसा विद्वानों का मत है।  महाभारत हमें बहुत सी अच्छी व बुरी बातें की सीख देती है। चलिए जानने का प्रयास करते हैं।  महाभारत से एक बात तो निश्चित ही सीखने को मिलती है कि सभी समस्या का समाधान बातचीत से नहीं होता है और यह भी तय है कि युद्ध से कुछ भी हासिल नहीं होता। यह ग्रंथ हमें यह बताता है कि वार्ता अर्थातआपसी सहमति वाली बातचीत विफल होने के बाद युद्ध करो और युद्ध करने के बाद युद्ध से हुई तबाही और बर्बादी पर आंसू बहाओ।  ...