ब्रह्महत्या ना करके भी जिन पापों सेब्रह्महत्या लगती है।

ब्रह्महत्या ना करके भी जिन पापों सेब्रह्महत्या लगती है।
===================================
यः प्रवृत्तां श्रुतिं सम्यक् शास्त्रं वा मुनिभिः कृतम् ।दूषयत्नभिज्ञाय तमाहुर्ब्रह्मघातकम् ।। 
जो परम्परागत वैदिक श्रुतियों और ऋषिप्रणीत सच्छास्त्रों ( सत् शास्त्रों ) पर बिना समझे - बूझे दोषारोपण करता है - वह ब्रह्मघाती है ।
-----------------------------------------------------------------------------
गोकुलस्य तृषार्तस्य जलान्ते वसुधाधिप ।
उत्पादयति यो विघ्नं तमाहुर्ब्रह्मघातकम्।। 
पृथ्वीनाथ ! प्यास से तड़पते हुए गोसमुदाय को जो पानी के निकट पहुँचने में बाधा डालता है - उसे ब्रह्मघाती कहा जाता है ।
-----------------------------------------------------------------------------
ब्राह्मणं स्वयमाहू भिक्षार्थं  वृत्तिकर्शितम् । 
ब्रूयान्धास्तीति यः पश्चात् तमाहुर्ब्रह्मघातकम् ।।
राजन् ! जो जीविका रहित ब्राह्मण को स्वयं ही भिक्षा देने के लिए बुलाकर पीछे मना कर जाता है - उसे ब्रह्महत्यारा कहते हैं ।
जो दुष्ट बुद्धिवाला पुरूष मध्यस्थ और ब्रह्मवेता ब्राह्मण की जीविका छीन लेता है - उसे भी ब्रह्मघाती कहते हैं। 
-----------------------------------------------------------------------------
चक्षुषा वापि हीनस्य पङ्गोर्वापि जडस्य वा ।
हरेद् वा यस्तु सर्वस्वं  तमाहुर्ब्रह्मघातकम् ।।
जो अंधे - पंगु और गूँगे मनुष्य का सर्वस्व हरण कर लेता है - उसे भी ब्रह्मघाती कहते हैं ।
जो क्रोध में भर कर किसी आश्रम - घर - गाँव अथवा नगर में आग लगा देता है - उसे ब्रह्मघाती कहते हैं ।
-----------------------------------------------------------------------------
गुरूं त्वंकृत्य हुंकृत्य अतिक्रम्य च शासनम् ।
वर्तते  यस्तु मूढात्मा  तमाहुर्ब्रह्मघातकम् ।। 
जो मुर्खतावश गुरू को "तू" कहकर पुकारता है - हुंकार के द्वारा उनका तिरस्कार करता है तथा उनकी आज्ञा का उल्लंघन करके मनमाना बर्ताव करता है - उनकी अवहेलना करता है - उसे भी ब्रह्मघाती कहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आहार के नियम भारतीय 12 महीनों अनुसार

आत्महत्या को शास्त्रों में पाप क्यों कहा गया है?

भगवान दत्तात्रेय को आदिगुरु माना जाता है