सोमरस

अक्सर शराब के समर्थक यह कहते सुने गए हैं कि देवता भी तो शराब पीते थे। सोमरस क्या था, शराब ही तो थी। प्राचीन वैदिक काल में भी सोमरस के रूप में शराब का प्रचलन था? या शराब जैसी किसी नशीली वस्तु का उपयोग करते थे देवता? कहीं वे सभी भंग तो नहीं पीते थे जैसा कि शिव के बारे में प्राचलित है कि वे भंग पीते थे?

वैदिक काल में आचार-विचार की पवित्रता का इतना ध्यान रखा जाता था कि जरा भी कोई इस पवित्रता को भंग करता था उसका बहिष्कार कर दिया जाता था या फिर उसे कठिन प्रायश्चित करने होते थे।

यह सामान्य-सी बात है कि कोई भी धर्म कैसे शराब पीने और मांस खाने की इजाजत दे सकता है? क्योंकि धर्म-अध्यात्म की पुस्तकों में हम जगह जगह पर नशे की निंदा या बुराई सुनते हैं, तब धर्म के रचनाकर और देवता कैसे शराब पी सकते हैं?

ऋग्वेद में शराब की घोर निंदा करते हुए कहा गया- ।। 
हृत्सु पीतासो युध्यन्ते दुर्मदासो न सुरायाम् ।।

अर्थात : सुरापान करने या नशीले पदार्थों को पीने वाले अक्सर युद्ध, मार-पिटाई या उत्पात मचाया करते हैं।

अगले पन्ने पर जानिए, देवताओं को चढ़ता था सोमरस...

यह निचोड़ा हुआ शुद्ध दधिमिश्रित सोमरस, सोमपान की प्रबल इच्छा रखने वाले इंद्र देव को प्राप्त हो।। (ऋग्वेद-1/5/5)

हे वायुदेव यह निचोड़ा हुआ सोमरस तीखा होने के कारण दुग्ध में मिश्रित करके तैयार किया गया है। आइए और इसका पान कीजिए।।

(ऋग्वेद-1/23/1)

।। शतं वा यः शुचीनां सहस्रं वा समाशिराम्। एदुनिम्नं न रीयते ।।
(ऋग्वेद-1/30/2)

अर्थात : नीचे की ओर बहते हुए जल के समान प्रवाहित होते सैकड़ों घड़े सोमरस में मिले हुए हजारों घड़े दुग्ध मिल करके इंद्रदेव को प्राप्त हों।

इन सभी मंत्रों में सोम में दही और दूध को मिलाने की बात कही गई है, जबकि यह सभी जानते हैं कि शराब में दूध और दही नहीं मिलाया जा सकता। भांग में दूध तो मिलाया जा सकता है लेकिन दही नहीं, लेकिन यहां यह एक ऐसे पदार्थ का वर्णन किया जा रहा है जिसमें दही भी मिलाया जा सकता है। अतः यह बात का स्पष्ट हो जाती है कि सोमरस जो भी हो लेकिन वह शराब या भांग तो कतई नहीं थी और जिससे नशा भी नहीं होता था अर्थात वह हानिकारक वस्तु तो नहीं थी।

देवताओं के लिए समर्पण का यह मुख्य पदार्थ था और अनेक यज्ञों में इसका बहुविधि उपयोग होता था। सबसे अधिक सोमरस पीने वाले इंद्र और वायु हैं। पूषा आदि को भी यदा-कदा सोम अर्पित किया जाता है।

कैसे बनाते थे सोमरस, जानिए अगले पेज पर...

।। उच्छिष्टं चम्वोर्भर सोमं पवित्र आ सृज। 
नि धेहि गोरधि त्वचि।। (ऋग्वेद सूक्त 28 श्लोक 9)

अर्थात : उलूखल और मूसल द्वारा निष्पादित सोम को पात्र से निकालकर पवित्र कुशा के आसन पर रखें और अवशिष्ट को छानने के लिए पवित्र चर्म पर रखें।

।। औषधिः सोमः सुनोतेः पदेनमभिशुण्वन्ति। 
निरुक्त शास्त्र (11-2-2)

सोम को गाय के दूध में मिलाने पर 'गवशिरम्' दही में 'दध्यशिरम्' बनता है। शहद अथवा घी के साथ भी मिश्रण किया जाता था।

सोम रस बनाने की प्रक्रिया वैदिक यज्ञों में बड़े महत्व की है। इसकी तीन अवस्थाएं हैं- पेरना, छानना और मिलाना। वैदिक साहित्य में इसका विस्तृत और सजीव वर्णन उपलब्ध है।

सोम के डंठलों को पत्थरों से कूट-पीसकर तथा भेड़ के ऊन की छलनी से छानकर प्राप्त किए जाने वाले सोमरस के लिए इंद्र, अग्नि ही नहीं और भी वैदिक देवता लालायित रहते हैं, तभी तो पूरे विधान से होम (सोम) अनुष्ठान में पुरोहित सबसे पहले इन देवताओं को सोमरस अर्पित करते थे।

बाद में प्रसाद के तौर पर लेकर खुद भी तृप्त हो जाते थे। आजकल सोमरस की जगह पंचामृत ने ले ली है, जो सोम की प्रतीति-भर है। कुछ परवर्ती प्राचीन धर्मग्रंथों में देवताओं को सोम न अर्पित कर पाने की विवशतास्वरूप वैकल्पिक पदार्थ अर्पित करने की ग्लानि और क्षमा- याचना की सूक्तियां भी हैं।

सोम लताएं पर्वत श्रृंखलाओं में पाई जाती हैं। राजस्थान के अर्बुद, उड़ीसा के महेन्द्र गिरी, विंध्याचल, मलय आदि अनेक पर्वतीय क्षेत्रों में इसकी लताओं के पाए जाने के जिक्र है। कुछ विद्वान मानते हैं कि अफगानिस्तान की पहाड़ियों पर ही सोम का पौधा पाया जाता है। यह बिना पत्तियों का गहरे बादामी रंग का पौधा है।

अध्ययनों से पता चलता है कि वैदिक काल के बाद यानी ईसा के काफी पहले ही इस वनस्पति की पहचान मुश्किल होती गई। ऐसा भी कहा जाता है कि सोम (होम) अनुष्ठान करने वाले लोगों ने इसकी जानकारी आम लोगों को नहीं दी, उसे अपने तक ही सीमित रखा और कालांतर में ऐसे अनुष्ठानी लोगों की पीढ़ी/ परंपरा के लुप्त होने के साथ ही सोम की पहचान भी मुश्किल होती गई।

'संजीवनी बूटी' : कुछ विद्वान इसे ही 'संजीवनी बूटी' कहते हैं। सोम को न पहचान पाने की विवशता का वर्णन रामायण में मिलता है। हनुमान दो बार हिमालय जाते हैं, एक बार राम और लक्ष्मण दोनों की मूर्छा पर और एक बार केवल लक्ष्मण की मूर्छा पर, मगर 'सोम' की पहचान न होने पर पूरा पर्वत ही उखाड़ लाते हैं। दोनों बार लंका के वैद्य सुषेण ही असली सोम की पहचान कर पाते हैं।

यदि हम ऋग्वेद के नौवें 'सोम मंडल' में वर्णित सोम के गुणों को पढ़ें तो यह संजीवनी बूटी के गुणों से मिलते हैं इससे यह सिद्ध होता है कि सोम ही संजीवनी बूटी रही होगी।

ऋग्वेद में सोमरस के बारे में कई जगह वर्णन है। एक जगह पर सोम की 
ऋग्वेद में सोमरस के बारे में कई जगह वर्णन है। एक जगह पर सोम की इतनी उपलब्धता और प्रचलन दिखाया गया है कि इंसानों के साथ-साथ गायों तक को सोमरस भरपेट खिलाए और पिलाए जाने की बात कही गई है।

इफेड्रा : कुछ वर्ष पहले ईरान में इफेड्रा नामक पौधे की पहचान कुछ लोग सोम से करते थे। इफेड्रा की छोटी-छोटी टहनियां बर्तनों में दक्षिण-पूर्वी तुर्कमेनिस्तान में तोगोलोक-21 नामक मंदिर परिसर में पाई गई हैं। इन बर्तनों का व्यवहार सोमपान के अनुष्ठान में होता था। यद्यपि इस निर्णायक साक्ष्य के लिए खोज जारी है। हलांकि लोग इसका इस्तेमाल यौन वर्धक दवाई के रूप में करते हैं।

सोमरस पीने के फायदे, अगले पन्ने पर...

वैदिक ऋषियों का चमत्कारी आविष्कार- सोमरस एक ऐसा पदार्थ है, जो संजीवनी की तरह कार्य करता है। यह जहां व्यक्ति की जवानी बरकरार रखता है वहीं यह पूर्ण सात्विक, अत्यंत बलवर्धक, आयुवर्धक व भोजन- विष के प्रभाव को नष्ट करने वाली औषधि है।

।। स्वादुष्किलायं मधुमां उतायम्, तीव्रः किलायं रसवां उतायम। उतोन्वस्य पपिवांसमिन्द्रम, न कश्चन सहत आहवेषु ।। ऋग्वेद (6-47-1)
अर्थात : सोम बड़ी स्वादिष्ट है, मधुर है, रसीली है। इसका पान करने वाला बलशाली हो जाता है। वह अपराजेय बन जाता है।

शास्त्रों में सोमरस लौकिक अर्थ में एक बलवर्धक पेय माना गया है, परंतु इसका एक पारलौकिक अर्थ भी देखने को मिलता है। साधना की ऊंची अवस्था में व्यक्ति के भीतर एक प्रकार का रस उत्पन्न होता है जिसको केवल ज्ञानीजन ही जान सकते हैं।

सोमं मन्यते पपिवान् यत् संविषन्त्योषधिम् ।

सोमं यं ब्रह्माणो विदुर्न तस्याश्नाति कश्चन ।। (ऋग्वेद-10-85-3)

अर्थात : बहुत से लोग मानते हैं कि मात्र औषधि रूप में जो लेते हैं, वही सोम है ऐसा नहीं है। एक सोमरस हमारे भीतर भी है, जो अमृतस्वरूप परम तत्व है जिसको खाया-पिया नहीं जाता केवल ज्ञानियों द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है।

कण्व ऋषियों ने मानवों पर सोम का प्रभाव इस प्रकार बतलाया है- 'यह शरीर की रक्षा करता है, दुर्घटना से बचाता है, रोग दूर करता है, विपत्तियों को भगाता है, आनंद और आराम देता है, आयु बढ़ाता है और संपत्ति का संवर्द्धन करता है। इसके अलावा यह विद्वेषों से बचाता है, शत्रुओं के क्रोध और द्वेष से रक्षा करता है, उल्लासपूर्ण विचार उत्पन्न करता है, पाप करने वाले को समृद्धि का अनुभव कराता है, देवताओं के क्रोध को शांत करता है और अमर बनाता है'।

सोम विप्रत्व और ऋषित्व का सहायक है। सोम अद्भुत स्फूर्तिदायक, ओजवर्द्धक तथा घावों को पलक झपकते ही भरने की क्षमता वाला है, 
सोम विप्रत्व और ऋषित्व का सहायक है। सोम अद्भुत स्फूर्तिदायक, ओजवर्द्धक तथा घावों को पलक झपकते ही भरने की क्षमता वाला है, साथ ही अनिर्वचनीय आनंद की अनुभूति कराने वाला है।

सोम की उत्पत्ति के दो स्थान, जानिए अगले पन्ने पर...

सोम को 1. स्वर्गीय लता का रस और 2. आकाशीय चन्द्रमा का रस भी

माना जाता है।

सोम की उत्पत्ति के दो स्थान हैं ऋग्वेद अनुसार सोम की उत्पत्ति के दो

प्रमुख स्थान हैं- 1. स्वर्ग और 2. पार्थिव पर्वत ।

अग्नि की भांति सोम भी स्वर्ग से पृथ्वी पर आया। 'मातरिश्वा ने तुम में से एक को स्वर्ग से पृथ्वी पर उतारा; गरुत्मान ने दूसरे को मेघशिलाओं से।' हे सोम, तुम्हारा जन्म उच्च स्थानीय है; तुम स्वर्ग में रहते हो, यद्यपि पृथ्वी तुम्हारा स्वागत करती है। सोम की उत्पत्ति का पार्थिव स्थान मूजवंत पर्वत (गांधार-कम्बोज प्रदेश) है'। (ऋग्वेद अध्याय सोम मंडल 4, 5, 6)

स्वर्गीय सोम की कल्पना चंद्रमा के रूप में की गई है। छांदोग्य उपनिषद में सोम राजा को देवताओं में भोज्य कहा गया है। कौषितकि ब्राह्मण में सोम और चन्द्र के अभेद की व्याख्या इस प्रकार की गई है: 'दृश्य चन्द्रमा ही सोम है। सोमलता जब लाई जाती है तो चन्द्रमा उसमें प्रवेश करता है। जब कोई सोम खरीदता है तो इस विचार से कि 'दृश्य चन्द्रमा ही सोम है; उसी का रस पेरा जाए।'

वेदों के अनुसार सोम का संबंध अमरत्व से भी है। वह पितरों से मिलता है और उनको अमर बनाता है। सोम का नैतिक स्वरूप उस समय अधिक निखर जाता है, जब वह वरुण और आदित्य से संयुक्त होता है- 'हे सोम, तुम राजा वरुण के सनातन विधान हो; तुम्हारा स्वभाव उच्च और गंभीर है; प्रिय मित्र के समान तुम सर्वांग पवित्र हो; तुम अर्यमा के समान वंदनीय हो।'

त्रित प्राचीन देवताओं में से थे। उन्होंने सोम बनाया था तथा इंद्रादि अनेक देवताओं की स्तुतियां समय-समय पर की थीं। महात्मा गौतम के तीन पुत्र थे। तीनों ही मुनि थे। उनके नाम एकत, द्वित और त्रित थे। उन तीनों में सर्वाधिक यश के भागी तथा संभावित मुनि त्रित ही थे। कालांतर में महात्मा गौतम के स्वर्गवास के उपरांत उनके समस्त यजमान तीनों पुत्रों का आदर-सत्कार करने लगे। उन तीनों में से त्रित सबसे अधिक लोकप्रिय हो गए।

सोमपान का प्रचलन कहां सबसे अधिक था, अगले पन्ने पर...

ईरान और आर्यावर्त : माना जाता है कि सोमपान की प्रथा केवल ईरान

और भारत के वह इलाके जिन्हें अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान कहा जाता है यहीं के लोगों में ही प्रचलित थी। इसका मतलब पारसी और वैदिक लोगों में ही इसके रसपान करने का प्रचलन था। इस समचे इलाके में वैदिक धर्म का पालन करने वाले लोग ही रहते थे। 'स' का उच्चारण 'ह' में बदल जाने के कारण अवेस्ता में सोम के बदले होम शब्द का प्रयोग होता था और इधर भारत में सोम का।

कुछ वर्ष पहले ईरान में इफेड्रा नामक पौधे की पहचान कुछ लोग

ईरान और आर्यावर्त : माना जाता है कि सोमपान की प्रथा केवल ईरान

और भारत के वह इलाके जिन्हें अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान कहा जाता है यहीं के लोगों में ही प्रचलित थी। इसका मतलब पारसी और वैदिक लोगों में ही इसके रसपान करने का प्रचलन था। इस समः चे इलाके में वैदिक धर्म का पालन करने वाले लोग ही रहते थे। 'स' का उच्चारण 'ह' में बदल जाने के कारण अवेस्ता में सोम के बदले होम शब्द का प्रयोग होता था और इधर भारत में सोम का।

कुछ वर्ष पहले ईरान में इ ंफेड्रा नामक पौधे की पहचान कुछ लोग सोम से करते थो। इफेड्रा की छोटी-छोटी टहनियां बर्तनों में दक्षिण- पूर्वी तुर्कमेनिस्तान में तोगोलोक-21 नामक मंदिर परिसर में पाई गई हैं। इन बर्तनों का व्यवहार सोमपान के अनुष्ठान में होता था। यद्यपि इस निर्णायक साक्ष्य के लिए खोज जारी है।

जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण पवित्र ग्रंथ 'गीता' में अपने परम मित्र अर्जुन से कहते हैं कि मानव शरीर पांच तत्वों और तीन प्रकृतियों से बना है। पांच तत्व भूमि, गगन यानी नभ, वायु, अग्नि और जल हैं। वहीं, तीन प्रकृति सतो, रजो और तमो गुण हैं। ये तीनों गुण धरातल पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति में होते हैं। सतो गुण वाले व्यक्ति सात्विक विचारधारा के होते हैं। ऐसे लोग क्षमावान, दयावान, कर्मवान, शीलवान, गुणवान, सहनशील होते हैं। सतोगुणी लोग भगवान श्रीकृष्ण के शरण में जाते हैं। वहीं, रजोगुणी लोग इच्छा प्राप्ति हेतु देवताओं की शरण में जाते हैं। जबकि, तमोगुणी लोग भूत- प्रेत की उपासना करते हैं। तमोगुणी लोग मांस और मदिरा का सेवन भी करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मदिरा की उत्पत्ति कब हुई और कैसे ये स्वर्ग में मिलने वाले सोमरस से भिन्न है ? आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
मदिरा की उत्पत्ति कब हुई ?

सनातन शास्त्रों में निहित है कि चिरकाल में असुरों के आतंक से तीनों लोकों में हाहाकार मच गया। स्वर्ग नरेश इंद्र भी चिंतित और व्यथित हो उठें। तब सभी ऋषि मुनि और देवता ब्रह्मा जी के पास गए। ब्रह्मा जी बोले-इसका हल तो भगवान विष्णु के पास है। आप सभी भगवान विष्णु के पास जाएं। यह सुन सभी ऋषि-मुनि और देवता जगत के पालनहार भगवान विष्णु के पास पहुंचें।

देवताओं की याचना सुन भगवान विष्णु बोले-आप सभी क्षीर सागर में समुद्र मंथन करें। समुद्र मंथन से अमृत कलश प्राप्त होगा। अमृत पान करने से आप सभी देवता अमर हो जाएंगे। तब असुर आपको परास्त नहीं कर पाएंगे। हालांकि, एक चीज का ध्यान रखें कि असुर अमृत पान न कर सके। अगर असुर अमृत पान करता है, तो वे अमर हो जाऐंगे। तब असुरों को हराना बेहद मुश्किल होगा। इसमें आपको असुरों की भी मदद लेनी पड़ेगी।

इसके बाद सभी देवता, असुरों के पास गए और उन्हें समुद्र मंथन की जानकारी दी। असुरों को देवताओं का प्रस्ताव पसंद आया। तत्क्षण ही असुर राजी हो गए। इसके बाद वासुकि नाग और मंदार पर्वत की मदद से समुद्र मंथन किया गया।

असुरों ने कहा कि पहले ही निर्णय कर लेते हैं कि पहला रत्न कौन लेगा और दूसरा किसको प्राप्त होगा? ऐसा करने से वाद-विवाद नहीं होगा। उस समय देवता एक क्षण के लिए सहम गए। इसके बाद भगवान विष्णु को प्रणाम कर सहमत हो गए। इसमें तय हुआ कि पहला रत्न असुरों को दिया जाएगा। वहीं, दूसरा देवताओं को दिया जाएगा।

नियत समय पर समुद्र मंथन शुरू हुआ। समुद्र मंथन से पहले विष निकला। इससे सभी देवी, देवता और प्राणी मूर्छित हो गए। उस समय देवताओं ने भगवान शिव से याचना की। तब भगवान शिव ने चराचर के कल्याण हेतु विषपान किया। विष के चलते भगवान शिव का गला नीला पड़ गया। इसके लिए भगवान शिव को नीलकंठ कहा जाता है।

इसके बाद दोबारा समुद्र मंथन शुरू हुआ। अब कामधेनु गाय निकली। असुरों ने यह कहकर कामधेनु गाय देवताओं को दे दिया कि गाय का हम क्या करेंगे? इसके बाद समुद्र मंथन से महालक्ष्मी प्रकट हुईं। असुरों और देवताओं ने मां की स्तुति की। समुद्र देवता ने मां लक्ष्मी का कन्यादान किया। उस समय धन की देवी मां लक्ष्मी जगत के पालनहार भगवान विष्णु के बाएं भाग में विराजमान हुईं। इसके बाद ऐरावत निकला, जो देवताओं को प्राप्त हुआ।

तदोउपरांत, उच्चैः श्रवा अश्व प्राप्त हुआ, जो असुरों के पक्ष में गया। हालांकि, वेद स्तुति करने के चलते असुरों ने अश्व लेने से इंकार कर दिया और देवताओं को सौंप दिया। असुर बोले- वेद बोलने वाला घोड़ा मेरे काम का नहीं हो सकता है।

तदोउपरांत, उच्चैः श्रवा अश्व प्राप्त हुआ, जो असुरों के पक्ष में गया। हालांकि, वेद स्तुति करने के चलते असुरों ने अश्व लेने से इंकार कर दिया और देवताओं को सौंप दिया। असुर बोले- वेद बोलने वाला घोड़ा मेरे काम का नहीं हो सकता है। ये आप लोग ही रख लें।

पुनः समुद्र मंथन शुरू हुआ। इस समय मदिरा निकली। इसे देख असुर प्रसन्न हो गए। तत्क्षण असुरों ने मदिरा पान किया। इसके बाद कुछ समय तक असुर नशे में चूर रहे। मदिरा का सेवन कर असुर बेहद प्रसन्न हुए। जब नशा कम हुआ, तो फिर समुद्र मंथन शुरू हुआ। धार्मिक मान्यता है कि मदिरा की उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय हुई।

कैसे सोमरस से भिन्न है ?

सोमरस देवताओं का प्रिय पेय है। स्वर्ग में सोमरस प्राप्त होता है। इस पेय को ग्रहण करने से व्यक्ति बलशाली होता है। इसका उपयोग यज्ञ के समय भी किया जाता था। धार्मिक मत है कि सोमरस पीने से युवावस्था बरकरार रहती है। सोम नामक औषधि को पीसकर रस तैयार करने की विधि के चलते इसे सोमरस कहा जाता है। सोमरस स्वास्थ्य

09:47

कैसे सोमरस से भिन्न है ?

सोमरस देवताओं का प्रिय पेय है। स्वर्ग में सोमरस प्राप्त होता है। इस पेय को ग्रहण करने से व्यक्ति बलशाली होता है। इसका उपयोग यज्ञ के समय भी किया जाता था। धार्मिक मत है कि सोमरस पीने से युवावस्था बरकरार रहती है। सोम नामक औषधि को पीसकर रस तैयार करने की विधि के चलते इसे सोमरस कहा जाता है। सोमरस स्वास्थ्य के लिए लाभदायक पेय है। इसके सेवन से अतुल बल की प्राप्ति होती है। व्यक्ति तमोगुणी हो जाता है। अतः दानवों को प्रिय मदिरा से सोमरस बहुत भिन्न है।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी / सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/ मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आहार के नियम भारतीय 12 महीनों अनुसार

आत्महत्या को शास्त्रों में पाप क्यों कहा गया है?

भगवान दत्तात्रेय को आदिगुरु माना जाता है