जप माला में 108 दाने ही क्यों
📿 जप माला में 108 दाने ही क्यों होते हैं? जानिए इसके पीछे का अद्भुत विज्ञान! 📿 उपासना में जप का स्थान सबसे ऊपर है। राम नाम से लेकर गायत्री मंत्र तक, सभी मंत्रों का जप माला पर ही किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि माला में सिर्फ 108 दाने ही क्यों होते हैं? हमारे ऋषियों ने हर व्यवस्था बहुत विचारपूर्वक की है। आइए समझते हैं इसके पीछे के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक रहस्य: ✨ 1. ज्योतिष और ब्रह्मांड का गणित: प्रकृति-विज्ञान की दृष्टि से कुल 27 नक्षत्र माने गए हैं और प्रत्येक नक्षत्र के 4 चरण होते हैं। जब 27 को 4 से गुणा किया जाता है, तो संख्या 108 आती है (27 x 4 = 108)। अतः 108 की संख्या पूरे ब्रह्मांड का प्रतिनिधित्व करती है। ✨ 2. श्वासों का विज्ञान: वेद शास्त्रों के अनुसार, एक स्वस्थ मनुष्य 24 घंटे में लगभग 21,600 बार सांस लेता है। इस हिसाब से दिन (12 घंटे) की 10,800 और रात (12 घंटे) की 10,800 सांसें हुईं। शास्त्रों में कहा गया है कि जप का फल सौ गुना होता है। अतः सुबह-शाम 108-108 बार जप करने से यह (108 x 100 = 10,800) हमारे पूरे दिन की सांसों के बराबर हो जाता है। ✨ 3. रा...