Posts

नौ अच्छी आदतों से नवग्रहो का सम्मान कर सुधारें।

नौ अच्छी आदतों से नवग्रहो का सम्मान कर सुधारें। १)अगर आपको कहीं पर भी थूकने की आदत है तो यह निश्चित है कि आपको यश, सम्मान अगर मुश्किल से मिल भी जाता है तो कभी टिकेगा ही नहीं . wash basin में ही यह काम कर आया करें ! यश,मान-सम्मान में अभिवृध्दि होगी। २) जिन लोगों को अपनी जूठी थाली या बर्तन वहीं उसी जगह पर छोड़ने की आदत होती है उनको सफलता कभी भी स्थायी रूप से नहीं मिलती.! बहुत मेहनत करनी पड़ती है और ऐसे लोग अच्छा नाम नहीं कमा पाते.! अगर आप अपने जूठे बर्तनों को उठाकर उनकी सही जगह पर रख आते हैं तो चन्द्रमा और शनि का आप सम्मान करते हैं ! इससे मानसिक शांति बढ़ कर अड़चनें दूर होती हैं। ३) जब भी हमारे घर पर कोई भी बाहर से आये, चाहे मेहमान हो या कोई काम करने वाला, उसे स्वच्छ पानी ज़रुर पिलाएं ! ऐसा करने से हम राहु का सम्मान करते हैं.! जो लोग बाहर से आने वाले लोगों को हमेशा स्वच्छ पानी  पिलाते हैं उनके घर में कभी भी राहु का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता.! अचानक आ पड़ने वाले कष्ट-संकट नहीं आते। ४) घर के पौधे आपके अपने परिवार के सदस्यों जैसे ही होते हैं, उन्हें भी प्यार और थोड़ी देखभाल की जरुरत होती है...

बच्चे का जन्म किस पाये में*

बच्चे का जन्म किस पाये में* बच्चे का जन्म किस पाये में किसी परिवार में बच्चे का जन्म होना परिवार में वंश वृद्धि का परिचायक है 1 बच्चे के जन्म के साथ ही बच्चे की स्वस्थता जानने के उपरांत सबसे पहले सबका यही प्रश्न होता है कि बच्चे का जन्म किस पाये में हुआ है   *शास्त्रों में मुख्य रूप से चार पायों का वर्णन मिलता है । *1. चांदी का पाया 2. ताँबे का पाया 3. सोने का पाया 4. लोहे का पाया* हर पाये में जन्मे बालक का शुभाशुभ फल भिन्न होता है  बालक/बालिका का जन्म किस पाये में हुआ है ये निम्न विधि से आसानी से जाना जा सकता है  *जन्म पत्रिका में लग्न से चन्द्रमा किस भाव में है ये देखा जाता है जैसे  जन्म लग्न से *चन्द्रमा यदि पहले, छठे या ग्यारहवें भाव* में हो तो बच्चे का जन्म *सोने के पाये में* हुआ है  यदि *दो, पांच या नौवें भाव में चन्द्रमा है* तो बच्चे का जन्म चाँदी के पाये में हुआ है  जन्म लग्न से *चन्द्रमा यदि तीसरे , सातवें या दसवें भाव में* हो तो बच्चे का जन्म ताम्बे के पाये में हुआ है  जन्म लग्न से *चन्द्रमा यदि चौथे, आठवें या बारहवें भाव में* हो तो बच्च...

स्वप्न तथा उनसे प्राप्त होने वाले संभावित फल

स्वप्न तथा उनसे प्राप्त होने वाले संभावित फल 1- सांप दिखाई देना- धन लाभ 2- नदी देखना- सौभाग्य में वृद्धि 3- नाच-गाना देखना- अशुभ समाचार मिलने के योग 4- नीलगाय देखना- भौतिक सुखों की प्राप्ति 5- नेवला देखना- शत्रुभय से मुक्ति 6- पगड़ी देखना- मान-सम्मान में वृद्धि 7- पूजा होते हुए देखना- किसी योजना का लाभ मिलना 8- फकीर को देखना- अत्यधिक शुभ फल 9- गाय का बछड़ा देखना- कोई अच्छी घटना होना 10- वसंत ऋतु देखना- सौभाग्य में वृद्धि 11- स्वयं की बहन को देखना- परिजनों में प्रेम बढऩा 12- बिल्वपत्र देखना- धन-धान्य में वृद्धि 13- भाई को देखना- नए मित्र बनना 14- भीख मांगना- धन हानि होना 15- शहद देखना- जीवन में अनुकूलता 16- स्वयं की मृत्यु देखना- भयंकर रोग से मुक्ति 17- रुद्राक्ष देखना- शुभ समाचार मिलना 18- पैसा दिखाई- देना धन लाभ 19- स्वर्ग देखना- भौतिक सुखों में वृद्धि 20- पत्नी को देखना- दांपत्य में प्रेम बढ़ना 21- स्वस्तिक दिखाई देना- धन लाभ होना 22- हथकड़ी दिखाई देना- भविष्य में भारी संकट 23- मां सरस्वती के दर्शन- बुद्धि में वृद्धि 24- कबूतर दिखाई देना- रोग से छुटकारा 25- कोयल देखना- उत्तम स्वास्थ्...

यज्ञ हवन का विधान

यज्ञ हवन का विधान हवन कुंड की जानकारी समिधा जड़ी बूटियां मंत्र जाप करते हुए सावधानी बरतें और हमारे मंदिर में और लगातार हवन की व्यवस्था है जहां आपको मात्र पूर्ण श्रद्धा के साथ साफ-सुथरे कपड़े पहन कर आने होते हैं और हवन में बैठना होता है यज्ञ कुंड मुख्यत: आठ प्रकार के होते हैं और सभी  का प्रयोजन अलग अलग होताहैं । 1. योनी कुंड – योग्य पुत्र प्राप्ति हेतु । 2. अर्ध चंद्राकार कुंड – परिवार मे सुख शांति हेतु । पर पतिपत्नी दोनों को एक साथ आहुति देना पड़ती हैं । 3. त्रिकोण कुंड – शत्रुओं पर पूर्ण विजय हेतु । 4. वृत्त कुंड - जन कल्याण और देश मे शांति हेतु । 5. सम अष्टास्त्र कुंड – रोग निवारण हेतु । 6. सम षडास्त्र कुंड – शत्रुओ मे लड़ाई झगडे करवाने हेतु । 7. चतुष् कोणा स्त्र कुंड – सर्व कार्य की सिद्धि हेतु । 8. पदम कुंड – तीव्रतम प्रयोग और मारण प्रयोगों से बचने हेतु । तो आप समझ ही गए होंगे की सामान्यतः हमें चतुर्वर्ग के आकार के इस कुंड का ही प्रयोग करना हैं ।  ध्यान रखने योग्य बाते :- अबतक आपने शास्त्रीय बाते समझने का प्रयास किया यह बहुत जरुरी हैं । क्योंकि इसके बिना सरल बाते पर आप गंभ...

चरण स्पर्श का विज्ञान

चरण स्पर्श का विज्ञान   पुराने समय से ही परंपरा चली आ रही है कि जब भी हम किसी विद्वान व्यक्ति या उम्र में बड़े व्यक्ति से मिलते हैं तो उनके पैर छूते हैं। इस परंपरा को मान-सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। इस परंपरा का पालन आज भी काफी लोग करते हैं। चरण स्पर्श करने से धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।  चरण छूकर प्रणाम करने के  ग्यारह प्रामाणिक लाभ हैं। 1. चरण छूने का मतलब है पूरी श्रद्धा के साथ किसी के आगे नतमस्तक होना. इससे विनम्रता आती है और मन को शांति मिलती है. साथ ही चरण छूने वाला दूसरों को भी अपने आचरण से प्रभावित करने में कामयाब होता है। 2. जब हम किसी आदरणीय व्यक्ति के चरण छूते हैं, तो आशीर्वाद के तौर पर उनका हाथ हमारे सिर के उपरी भाग को और हमारा हाथ उनके चरण को स्पर्श करता है. ऐसी मान्यता है कि इससे उस पूजनीय व्यक्ति की पॉजिटिव एनर्जी आशीर्वाद के रूप में हमारे शरीर में प्रवेश करती है. इससे हमारा आध्यात्मिक तथा मानसिक विकास होता है। 3. शास्त्रों में कहा गया है कि हर रोज बड़ों के अभि‍वादन से आयु, विद्या, यश और बल में बढ़ोतरी होती है। 4. इसका...

100 जानकारी

100 जानकारी जिसका ज्ञान सबको होना चाहिए ----------------------------------------------------- 🔴1. योग, भोग और रोग ये तीन अवस्थाएं है। 🔴2. लकवा - सोडियम की कमी के कारण होता है। 🔴3. हाई बी पी में (उच्च रक्तचाप) - स्नान व सोने से पूर्व एक गिलास जल का सेवन करें तथा स्नान करते समय थोड़ा-सा नमक पानी मे डालकर स्नान करे । 🔴4. लो बी पी(निम्न रक्तचाप) - सेंधा नमक डालकर पानी पीयें । 🔴5. कूबड़ निकलना- फास्फोरस की कमी । 🔴6. कफ - फास्फोरस की कमी से कफ बिगड़ता है, फास्फोरस की पूर्ति हेतु आर्सेनिक की उपस्थिति जरुरी है। गुड व शहद खाएं 🔴7. दमा, अस्थमा - सल्फर की कमी। 🔴8. सिजेरियन आपरेशन - आयरन, कैल्शियम की कमी । 🔴9. सभी क्षारीय वस्तुएं दिन डूबने के बाद खायें । 🔴10. अम्लीय वस्तुएं व फल दिन डूबने से पहले खायें । 🔴11. जम्भाई- शरीर में आक्सीजन की कमी। 🔴12. जुकाम - जो प्रातःकाल जूस पीते हैं वो उस में काला नमक व अदरक डालकर पियें । 🔴13. ताम्बे का पानी - प्रातः खड़े होकर नंगे पाँव पानी ना पियें। 🔴14. किडनी - भूलकर भी खड़े होकर गिलास का पानी ना पिये। 🔴15. गिलास एक रेखीय होता है तथा इसका सर्फेस टेन्शन अ...

ॐ

ॐ (OM)  उच्चारण के 11 शारीरिक लाभ : ॐ : ओउम् तीन अक्षरों से बना है। अ उ म् । "अ" का अर्थ है उत्पन्न होना, "उ" का तात्पर्य है उठना, उड़ना अर्थात् विकास, "म" का मतलब है मौन हो जाना अर्थात् "ब्रह्मलीन" हो जाना। ॐ सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति और पूरी सृष्टि का द्योतक है। ॐ का उच्चारण शारीरिक लाभ प्रदान करता है। जानीए ॐ कैसे है स्वास्थ्यवर्द्धक और अपनाएं आरोग्य के लिए ॐ के उच्चारण का मार्ग... ● *उच्चारण की विधि* प्रातः उठकर पवित्र होकर ओंकार ध्वनि का उच्चारण करें। ॐ का उच्चारण पद्मासन, अर्धपद्मासन, सुखासन, वज्रासन में बैठकर कर सकते हैं। इसका उच्चारण 5, 7, 10, 21 बार अपने समयानुसार कर सकते हैं। ॐ जोर से बोल सकते हैं, धीरे-धीरे बोल सकते हैं। ॐ जप माला से भी कर सकते हैं। 01)  *ॐ और थायराॅयडः* ॐ का उच्चारण करने से गले में कंपन पैदा होती है जो थायरायड ग्रंथि पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। *02)  *ॐ और घबराहटः-* अगर आपको घबराहट या अधीरता होती है तो ॐ के उच्चारण से उत्तम कुछ भी नहीं। *03) *..ॐ और तनावः-* यह शरीर के विषैले तत्त्वों को दूर करता है, अर्थात तना...