कुछ ध्यान देने वाली बातें रामायण की
कुछ ध्यान देने वाली बातें रामायण की
1. रामायण के हर 1000 श्लोक के बाद आने वाले पहले अक्षर से गायत्री मंत्र बनता हैl
गायत्री मंत्र में 24 अक्षर होते हैं और वाल्मीकि रामायण में 24,000 श्लोक हैंl रामायण के हर 1000 श्लोक के बाद आने वाले पहले अक्षर से गायत्री मंत्र बनता हैl
2. राम और उनके भाइयों के अलावा राजा दशरथ एक पुत्री के भी पिता थेl
3. राम विष्णु के अवतार हैं,लक्ष्मण को शेषनाग का अवतार माना जाता है, भरत को सुदर्शन-चक्र का, शत्रुघ्न को शंख-शैल का अवतार माना जाता हैl
4. रावण की तीन पत्नियाँ थी|
5. विश्वामित्र ने राम और लक्ष्मण को बला - अतिबला नाम की विद्या सिखाई थी, जिसके कारण कोई भी उनपर सोते हुए आक्रमण नहीं कर सकता था|उन्हें भूख-प्यास नही सताएगी|
6. जामवंत बूढ़े होने के बावजूद भी बहुत शक्तिशाली थे|उन्होंने हनुमान जी से कहा था की वो अभी भी नब्बे योजन एक बार में जा सकते हैं|उनका जन्म सतयुग में ही हुआ था|
7. भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी विश्वामित्र के साथ बारह वर्ष जंगल में रहे थे|तत्पश्चात वे सीता स्वयंवर के लिए गए थे|
8. वनवास काल के दौरान अयोध्या पर 24 बार आक्रमण हुए थे, जिनसे निपटने के लिए शत्रुघ्न जाते थे|
9. भगवान श्री राम ने जिस धनुष को तोड़ा था उसका नाम पिनाक था और उससे भगवान शंकर जी ने त्रिपुरारी का वध किया था|
10. राजा दशरथ को मिले श्राप के अनुसार उनकी मृत्यु पुत्र वियोग में होगी, तो अगर राम, लक्ष्मण वनवास नहीं जाते तो दशरथ के जीवन काल में ही चारों पुत्रों में से किसी एक की मृत्यु हो जाती|
11. रावण को भगवान श्री राम के अलावा बाली और सहस्त्रबाहु ने हराया था|
12. महर्षि वाल्मीकि पहले एक डाकू थे|
13. लक्ष्मण जी का इलाज करने वाले वैद्य का नाम सुषेण था|
Comments
Post a Comment