कंगुनी ” एक “श्रीअन्न
. “कंगुनी ” एक “श्रीअन्न “



अर्थात्
( Millet )
******************
संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने साल 2023, को International Year of Millets घोषित किया था । इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र और भारत सरकार का उद्देश्य है कि लोग देशी अनाजों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। इस घोषणा के बाद दुनियाभर में मोटे अनाजों की खेती और इसके सेवन पर जोर दिया गया है । मोटे अनाज की बात करें, तो इसमें कंगुनी को भी शामिल कीया गया है। इन अनाजों को सर्दियों में खाया जाता है क्योंकि इनकी तासीर गरम होती है। इनका सेवन करने से शरीर में गरमाहट बनी रहती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कंगुनी कई विटामिन-मिनरल्स से भरपूर होता है इसलिए इसका सेवन करना सर्दियों में काफी फायदेमंद माना जाता है. तो आइए कंगुनी के फायदे भी जान लीजिए. जैसे-
एक्सपर्ट के मुताबी 100 ग्राम कंगुनी में ऊर्जा 352 -K कैलोरीज,प्रोटीन-11.2 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट-63.2 ग्राम, कैल्शियम-31 मिलीग्रा, आयरन-2.8 ग्राम,फाइबर-3.5 ग्राम और वसा-4 ग्राम मौजूद होती है। कंगनी में बाकी सभी मिलेट्स की तुलना में सबसे अधिक प्रोटीन मौजूद होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक इस मिलेट का सेवन दाल या फलियों के साथ करना चाहिए। इसका सेवन करने से अच्छी क्वालिटी का प्रोटीन हासिल करने में मदद मिलती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कंगनी का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं-
डायबिटीज रहती है कंट्रोल-
👇👇👇
कंगनी का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है। फॉक्सटेल मिलेट के नाम से जानी जाने वाली कंगनी ब्लड शुगर स्पाइक से बचाती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन के मुताबिक इसमें स्मार्ट कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बेहद कम होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ता है। डायबिटीज मरीज इस मिलेट का सेवन करें तो शुगर नॉर्मल रहेगा।
बड़े हुए कोलेस्ट्रॉल को करती हा कंट्रोल -
👇👇👇
जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल हाई होता है वो इस मिलेट का सेवन करें। एक हालिया रिसर्च के मुताबिक कंगनी में पाया जाने वाला प्रोटीन दिल के लिए हेल्दी है। जर्नल ऑफ एग्रीकल्चरल एंड फूड केमिस्ट्री में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक फॉक्सटेल मिलेट की भूसी में मौजूद प्रोटीन दिल से संबंधी समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल के रोग दूर होते हैं।
पाचन को करती है दुरुस्त-
👇👇👇
जिन लोगों को एसिडिटी,पेट में जलन और अपच जैसी परेशानी होती है वो इस मिलेट का सेवन करें। कैल्शियम,आयरन और फाइबर से भरपूर ये मिलेट पाचन से जुड़ी परेशानियों का इलाज करने में दवाई की तरह असर करता है। फाइबर से भरपूर इस मिलेट को खाने से कब्ज से छुटकारा मिलता है।
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है असरदार-
👇👇👇
मैग्नीशियम और फास्फोरस से भरपूर यह मिलेट बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है। इसका सेवन करने से जच्चा बच्चा दोनों की सेहत दुरुस्त रहती है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं में होने वाली खून की कमी को पूरा करता है। प्रोटीन से भरपूर होने से ये आयरन का अवशोषण बेहतर करता है और एनीमिया का उपचार करता है।
हमारे बचपन में यह बहुत खाया जाता था लेकिन हमको इसके स्वास्थ्य लाभ का ज्ञान नहीं था । केवल स्वाद बदली के लिए भूनकर खाया जाता था गुड के साथ मिलाकर। आज के दौर में यह मिलना बहुत कठिन हो गया सामान्य व्यक्ति के लिये ।
धन्यवाद
Comments
Post a Comment