वर्तमान तोलसे आयुर्वेदिक तोलका मिलान ।

वर्तमान तोलसे आयुर्वेदिक तोलका मिलान ।

3 राई का –> 1 सरसों.
3 सरसों –> 1 यव.
3 यवं –> 1 गुंजा. (रत्ती)
8 रत्ती –> 1 मासा.
3 मासे –> 1 टंक (शाण)
2 शाण –> 1 कोल. (6 मासा )
2 कोल –> 1 कर्ष. (तोला)
2 कर्ष –> 1 अर्धपल.
4 कर्ष –> 1 पल. (4 तोला), बिल्व, मुष्टि.
2 पल –> 1 प्रसृति.
2 प्रसृति  –> 1 अंजलि ( 16 तोले), कुडव
2 अंजलि –> 1 मानिका. (32 तोला )
2 मानिका  –> 1 प्रस्थ. ( 64 तोला)
4 प्रस्थ –> 1 आढक. (4 सेर)
1 तुला –> 80 तोलाके सेरसे 5 सेर
4 आढक –> 1 द्रोण. (16 सेर.)
2 द्रोण   –> 1 शूर्प. (32 सेर)
2 शूर्प –> 1 द्रोणी (64 सेर)
4 द्रोणी  –> 1 खारी. (256 सेर)
1 भार –> 2000 पल (125 सेर)

कोई पांच तोलेका १ पल मानकर 20 तोलेका कुडव (1 पाव पक्का) 4 कुडवोंका 1 प्रस्थ ( 80 तोलेका सेर) लेते हैं। इसी प्रकार 4 सेर पक्केका 1 आढक 16 सेर पक्केका द्रोण मानते हैं। पुराने जमानके कच्चे तोलसे पल 8 तोलेका लेते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आहार के नियम भारतीय 12 महीनों अनुसार

आत्महत्या को शास्त्रों में पाप क्यों कहा गया है?

भगवान दत्तात्रेय को आदिगुरु माना जाता है