वेद में गर्भाधान संस्कार

√★★★वेद में गर्भाधान संस्कार से संबंधित अनेक मंत्र हैं। सर्वप्रथम पुत्र की कामना की जाती है। अथर्ववेद का यह   
         'गर्भाधानम्' सूक्त है...

"यन्ताऽसि यच्छसे हस्तावप रक्षासि सेधसि ।
 प्रजां धनं च गृहानः परिहस्तो अभूदयम् ॥ १॥
 परिहस्त वि धारय योनि गर्भाय धातवे  मर्यादि पुत्रमा धेहि तं त्वमा गमयागमे ॥ २ ॥
यं परिहस्तमबिभरदितिः पुत्रकाम्या ।
 त्वष्टा समस्या आ बध्नाद् यथा पुत्रं जनादिति ॥ ३ ॥"
        (अथर्व काण्ड ६, सूक्त ८१)

√★१. अन्वय-यन्ता असि। हस्तौ यच्छसे रक्षासि अप सेधसि । अयम् प्रजाम् धनम् च गृहाणः परिहस्तः अभूत् ।

 √●यन्ता = यन्तु (यम् + तृच्) + सु शासक, आरोहक, सवार, पति।

 √●असि =भवसि ।हो।
√●हस्तौ=  दोनों हाथों को।
√● यच्छसे= प्रदान करते हो।
√● रक्षांसि =राक्षस वा दुष्ट (प्रवृत्तियों) को।
 √●अप सेधसि =हटाते, दूर करते हो।
 √●अयम् = यह (तू पंति) । 
√●प्रजाम् = उदर स्थान को।
√★【पंचम भाव प्रजा (सन्तान) है। पंचम भाव उदर भी है। अतः प्रजा उदर, ऐसा अर्थ करना नितांत उचित है।】

√●धनम् = मुख को【 द्वितीय भाव धन है। यही भाव मुख भी है। मुख =आस्य, (जिससे खाया हैं। जाता है) वदन (जिससे बोला जाता है)। दोनों ओष्ठ और चिबुक (ठोड़ी) मुख के बाह्य भाग है।】

√●गृहाण = यह (ग्रहणे) + शानच् ।ग्रहण करते हुए अपने अधिकार में लेते हुए।
 √●परिहस्त = परि + हस् (मुस्कराना, खिलना, प्रसन्न होना, चमकना) + तन् ,न ,इट् । सुप्रसन्न, आह्लादित।
√● अभूत् = भवति, लडर्थें लुङ् है।

√★★मन्त्रार्थ... नवोढा अपने पति से कहती है- तू मेरे ऊपर सवार हुए हो, मुझे दबोच चुके हो, अपने अधिकार में ले चुके हो। अपने दोनों हाथों को मुझे अर्पित कर रहे हो मेरे प्रति अब पूर्णतः समर्पित हो। अपनी राक्षसी प्रवृत्तियों को निकाल बाहर कर चुके हो आसुरी ढंग से समागम करने की क्रिया नहीं कर रहे हो। यह तू मेरा पति (गर्भाधान के निमित्त) मेरे उदर भाग एवं मुख को अपने में समेटते हुए, अपने ही इन अंगों से लगाते हुए (मुख को मुख से उदर को उदर से), अत्यधिक प्रसन्न मुद्रा में हो। तात्पर्य यह है कि गर्भाधान प्रसन्नचित होकर करना चाहिये।

√●२. अन्वय-परिहस्त । गर्भाय धातवे योनिम् विधारय मर्यादि । पुत्रम् आ धेहि त्वम् आगमे आगमय ।

√●आगमे = लाभ में, उत्पत्ति में, प्रसव के समय में।
√● आगमय= प्राप्त करो। 
√●मर्यादि= सुशीले। मर्यादा में रहने वाली भायें ।
 √●परिहस्त =आह्लादित मन वाले पति । 
√● गर्भाय धातवे = गर्भ धारण करने के निमित्त ।
√● योनिम् विधारय = योनि को व्यवस्थित करो अपने शेष स्तम्भ पर धारण करो। योनि को कर्षित - करो।

√●मन्त्रार्थ-नवोढ़ा कहती है- हे हर्षायमान पति । (मुझे) गर्भवती करने के लिये (तू) योनि को सम्मथित कर पति कहता है- हे कुल की मर्यादा का पालन करने वाली सौम्ये । अब तू अपने गर्भ में पुत्र को धारण कर | ऐसा कहते हुए वह शुक्र को स्खलित करता है। हे पत्नी । तू प्रसव काल को प्राप्त कर माता भव ।

√●३. अन्वय- पुत्रकाम्या अदितिः यम् परिहस्तम् (पतिम्) आविभः तम् (गर्भम्) त्वष्टा अस्यै (स्त्रियै) आ बघ्नात् । यथा पुत्रम् जनात् इति ।

√●पुत्रकाम्या = पुत्र पाने की इच्छा वाली।

√● आविध = स्वीकार किया है।

√●अदिति = अभुक्त/ अक्षतयोनि नारी। दो (द्यति अवखण्डने) + क्तिन्= दिति =विवाह से पूर्व भोगी गयीं स्त्री, क्षत योनि वाली, राक्षसी, दैत्यों (असुरों) को जन्म देने वाली नारी। नञ् + दिति = अदिति=शीलाचार युक्त नारी।

√●अव्यक्त मूला प्रकृति ही अदिति है। इसका तात्पर्य है जो नारी पुरुष के सम्मुख अपने को व्यक्त नहीं कर सकी है, अपने गुह्य अवयवों को छिपाये हुए है, अनग्न है, वह अदिति है। अदिति से उत्पन्न सन्तान आदित्य कही जाती है तथा दिति से पैदा हुई सन्तान दैत्य कहलाती है। जिस पुरुष को अदिति पत्नी मिलेगी, उसे आदित्य के समान दिव्य गुण सम्पन्न सन्तान मिलेगी ही। इसमें क्या संदेह किया जाय ?

√●त्वष्टा = गर्भ को गढ़ने वाला, रूप प्रदान करने वाला, समुचित अवयवों से युक्त करने वाला। 

√● अस्यै आबध्नात्=इस स्त्री (विवाहित नवोढ़ा) के लिये स्थिर करे, व्यवस्थित करें, निदेशित करें,  बनाये रचे ।
√● यथा = जिससे कि बड़े निश्चय से। 
पुत्रम् जनात् इति = पुत्र को जन्म दे, पुत्रवती बने।

√★मन्त्रार्थ = पुत्र अपत्य की कामना करने वाली अक्षत योनि पत्नी ने जिस सुप्रसन्न पति को स्वीकार किया है, उस पुरुष द्वारा स्थापित गर्भ को इस (उस की भार्या) के लिये त्वष्टु कर्मा ईश्वर नियुक्त / स्थिर करे। जिससे कि समय आने पर यह उसकी पत्नी पुत्र को जन्म दे ।

√★वीर पुत्र प्राप्त करने की अभिलाषा से गर्भाधान संस्कार किया जाता है। वेद इसका अधिवचन करता है। लुच्चे लफंगे, चोर चाई, दरिद्र डरपोक, मन बुद्धि एवं तन से विकल पुत्र की क्या आवश्यकता ? अथर्ववेद में 'वीर प्रसूतिः' सूक्त है। अब इस सूक्त के मन्त्रों पर दृष्टि डालता हूँ...

"येन वेहद् बभूविथ नाशयामसि तत् त्वत् ।
 इदं तदन्यत्र त्वदप दूरे निदध्मसि ॥"
         (अथर्व. ३।२३।१)

√●वेहत् = विशेषेण हन्ति गर्भम्। वि + हन् + अति। बाँझ स्त्री, अनुत्पादक नारी, गर्भ धारण, पालन,प्रसवन में असमर्थ नारी।

√●बभूवि = भू परस्मै. लिट मपु. एक व. हो चुकी हो। 

√●निदधमसि = (हम) स्थापित करते हैं। [नि + था स्थापने] । 

√★अन्वय- (त्वम्) येन वेहत् बभूविथ, तत् त्वत् नाशयामसि । इदम् तत् त्वत् अप अन्यत्र दूरे निदधमसि ।

√★अर्थ- हे नारी । जिस कारण से तू बाँझ हुई हो, उस कारण को तुझसे हम हटाते / मिटाते/ भगाते/नाशते / उड़ाते / उखाड़ते हैं। इस बन्ध्यात्व के रोग को तुमसे अलग कर अन्यत्र दूरस्थान पर हम रखते/स्थापित करते हैं।

√★इस मन्त्र को मन ही मन उच्चारित करते हुए श्रोत्रिय बन्ध्या को ओषधि खिलाये। मात्र इतने से बन्ध्यात्व का नाश हो कर गर्भ ठहरता है। ओषधि के स्थान पर सूर्य और सौरि की अंगुली से प्रस्पर्शित जल पिलाने का भी उतना ही प्रभाव है।

" आ ते योनिं गर्भं एतु पुमान् वाणइवेषुधिम् ।
 आ वीरोऽत्रजायतां पुत्रस्ते दशमास्यः ॥" 
 (अथर्व. ३।२३।२)

√●ई (गति व्याप्ति प्रजनन कान्त्यसन खादनेषु) + लोट् प्र.पु. एक व. = एतु।

 √●इषुधि = इषुधा + कि इपुओं (बाणों) को रखने की थैली, तरकस, निषंग, तूणीर ।

√●आ एतु = आए।

 √●वीर = वी (गति व्याप्ति प्रजनन कान्त्यसन खादनेषु) + रक्। वेति यः वीरः शक्तिशाली, सामर्थ्यवान्, बलिष्ठ। चार प्रकार के वीर होते हैं-दानवीर, धर्मवीर, दयावीर, युद्धवीर।

√●दशनास्य = दसवें मास में ।मास्= महीना। दशम (दशन् + डट् + मट्) + आस्यः (अस् + ण्यत्) । आस्य = मुख, मास। जो ग्रास खाता है, वह मुख है। जो समय एक राशि को खता है, वह मास है। १२ राशियाँ होने से १२ मास हैं। दशम =दसवाँ। दशमास्यः सप्तम्यर्थे प्रथमा ।मस् परिणामे + भावे घञ् = मासः । माङमाने + असुन् = मास् = चन्द्रमा। दशमास्= दश चन्द्रमा ।गर्भ प्रसव के सन्दर्भ में मास = ऋतु १ ऋतु = २ मासिक धर्मो / आर्तव के बीच का समय। सामान्यतः यह २८ दिन का होता है। हर स्त्री के लिये यह काल भिन्न-भिन्न होता है। यह २४ से ३० दिन के मध्य घटित होता है। दशमास्यः= दश+ मास्+ यद्। ९ ऋतु के बाद जैसे ही दसवीं ऋतु प्रारंभ हो, का समय सामान्यतः आर्तव ४ दिन तक रहता है। अतः दशमास्यः = ३० X ९ + ४ = २७० + ४ = २७४ दिन पूरा होते ही बच्चा गर्भ से बाहर निकलता है। इस समय को स्त्री के ऋतुधर्म को जानकर ही निर्धारित करना चाहिये।

√★दशमास्यः = १० नक्षत्रमास = १० x २७ = २७० दिन। [ भचक्र में २७ नक्षत्र हैं। अर्तव काल = ४ दिन । २७० + ४ = २७४ दिन पर बच्चे का गर्भ से बाहर आना युक्तियुक्त है।

√★अन्वय-ते योनिम् पुमान् गर्भः आ एतु, इषुधिम् बाणः इव अत्र दशमास्यः ते वीरः पुत्रः आ जायताम् ।

√★अर्थ- स्त्री के साथ सहवास करता हुआ पुरुष कहता है तेरी योनि में पुमान् गर्भ आये, ठीक उसी प्रकार जैसे कि बाण तरकस में स्थान पाता है। यहाँ (इस तेरी योनि) से दसवें मास में (२७४ दिन पूरा होने पर) तुझे वीर पुत्र की प्राप्ति हो- तू वीर पुत्र उत्पन्न करे।

√★जो स्त्री वीर पुत्रों को जनती है, वह केवल उन्हीं के द्वारा नहीं, अपितु सबके द्वारा सम्माननीय होती है। यह लोक सत्य है।

" कृणोमि ते प्राजापत्यमा योनि गर्भ एतु ते । विन्दस्व त्वं पुत्रं नारि वस्तुभ्यं शमसच्छमु तस्मै त्वं भव ॥"
          ( अथर्व. ३।२३।५)

√★ते प्राजापत्यम् कृणोमि= तेरे लिये (मैं) प्रजा पैदा करने वाला यज्ञ करता हूँ। प्रजा- अपत्यम्-प्राजापत्यम्= गर्भाधान क्रिया ।

√★ते योनिम् गर्भम् आ एतु= तेरी योनि गर्भ को प्राप्त हो- तू गर्भवती होओ। 

√★त्वम् पुत्रम् विन्दस्व= तू पुत्र को प्राप्त कर तुझे पुत्र की लब्धि हो। 

√★यः तुभ्यम् शम् असत् =जो (पुत्र) तेरे लिये कल्याणकारी हो।

 √★नारि ! शम् उ तस्मै त्वम् भव = हे भायें । उस (पुत्र) के लिये तू सुखप्रद ही होओ।

 √★इस मन्त्र में गर्भाधान संस्कार का वर्णन है। यह संस्कार एक पवित्र एवं प्रजोत्पादक प्रकृतिक यज्ञ है। इससे प्राप्त फल (पुत्र) स्त्री के लिये शुभ हो तथा इस पुत्र के लिये जी (माता) शुभ हो-ऐसी कामना की गई है।

"यासां द्यौः पिता पृथिवी माता
 समुद्रा मूलं वीरुधां बभूव ।
 तास्त्वा पुत्रविद्याय दैवी: प्रावन्त्वोषधयः ॥"  
          (अथर्व ३।२३।६)

√●यासाम् वीरुधाम्  = जिन ओषधियों का। वि + रुध् + क्विप्= वीरुध्, विशेषेण रुणद्धि अन्यान् वृक्षान् । लता, बेल ।

√●पिता द्यौः माता पृथिवी समुद्रः मूलम् बभूव= पिता आकाश, माता भूमि, मूल समुद्र है। इन वीरुधों के बढ़ने एवं फैलने के लिये आकाश अवकाश (स्थान) देता है, इसलिये यह पालक/ पिता है। भूमि आश्रय देती है, इसलिये यह इसकी माता है। समुद्र (जलयुक्त स्थान) इसका मूल है। इससे स्पष्ट है, ये ओषधियाँ खुले स्थान में, जो छाया रहित हो, उर्वर मिट्टी हो तथा उस मिट्टी में सदैव नमी आर्दता बनी रहती हो पैदा होती हैं।

√●ताः देवीः ओषधयः = वे दिव्य ओषधियाँ।

√● पुत्र विद्याय = पुत्र प्राप्ति के लिये।

 √●त्वा प्र-अवन्तु =तुझे समर्थ बनायें।

√●इस मन्त्र से स्पष्ट है-पुत्र प्राप्ति कारक ओषधियाँ ऊंचे पर्वतों पर जहाँ सतत नमी एवं मुक्त प्रकाश रहता है, पायी जाती हैं तथा स्त्री एवं पुरुष दोनों के लिये समान रूप से सेव्य हैं।

√◆हर स्त्री की ललक होती है कि उसके पुत्र हो और वह पुत्रवती कहलाये। केवल पुत्र जनने से कोई स्त्री पुत्रवती नहीं होती। पुत्रवती की परिभाषा संत तुलसीदास की वाणी में कुछ और है। वे कहते हैं-

"पुत्रवती जुबती जग सोई ।
रघुपति भगत जासु सुत न होई ॥ 
तरु बाँझ भलि बादि बियानी।
 राम बिमुख सुत तें हित जानी ॥"
(अयोध्याकाण्ड, रा. च. मा.)

√◆संसार में वही युवती स्त्री पुत्रवती है, जिसका पुत्र श्री राम का भक्त हो। नहीं तो उससे बाँझ ही रहना ठीक है। जो स्त्री राम से विमुख पुत्र से अपना हित चाहती है, पशु के समान ब्याना ( प्रसव करना) उसका किस काम का ? व्यर्थ है। राम से विमुख का अर्थ है-राक्षस, दुष्कर्मी, पापी, अन्यायी, अत्याचारी, अर्मादित, अधार्मिक, अवैदिक, असुर राम भक्त का अर्थ है- ज्ञानी, तपी, धर्मी, न्यायी, सदाचारी, सुमर्यादित, वैदिक । दानवोर, दयावीर, धर्मवीर, युद्धवीर पुत्र पैदा करने वाली स्त्री ही वास्तव में पुत्रवती है। ऐसी माता को मैं प्रणाम करता हूँ। ऐसी माताएँ धन्य हैं। इनका गर्भ पवित्र है। महात्मा पुत्र से गर्भ पवित्र हो जाता है। सुसंसकारित गर्भ से महात्मा ही पैदा होते हैं। गर्भाय नमः।

Comments

Popular posts from this blog

64 कलाओं के नाम उनके संस्कृत नाम, हिंदी अर्थ

एक कल्प में कितने वर्ष होते हैं?

भगवान दत्तात्रेय को आदिगुरु माना जाता है