84 लाख योनियों का सच
84 लाख योनियों का सच क्या हैं? 'पद्म पुराण' के इस श्लोक में छिपा है सच। हिंदू-धर्म ग्रंथों, वेदों और पुराणों में कुल 84 लाख योनियों के बारे में बताया गया है। प्रश्न –> योनियां, अब प्रश्न ये है कि यहाँ "योनि" का अर्थ क्या है? उत्तर –> अगर सर्व सामान्य भाषा में समझा जाये तो योनि का अर्थ है कि मादा जीव के जिस अंग से जीवात्मा का जन्म होता है, उसे हम योनि कहते हैं। इस तरह पशु योनि, पक्षी योनि, कीट योनि, सर्प योनि, मनुष्य योनि, वृक्ष योनि आदि। वैज्ञानिक भाषा में समझा जाये तो योनि किसी जीव की एक जाति (नस्ल) है, जिसे अंग्रेजी में हम स्पीशीज (Species) कहते हैं। अर्थात इस विश्व में जीवों की जितने भी प्रकार की जातियाँ है उसे ही योनि कहा जाता है। इन जातियों में ना केवल मनुष्य और पशु आते हैं, बल्कि पेड़-पौधे, वनस्पतियाँ, जीवाणु-विषाणु जैसे सूक्ष्मजीव इत्यादि की गणना भी उन्ही 84 लाख योनियों में की जाती है। हमारे पुराग्रंथों में सृष्टि में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार की 84 लाख योनियां, अर्थात जीव-जंतुओं को अनेक प्रकार से विभाजित किया गया है। योनि रूप विभाजन को मुख्य आधार ...