Posts

वेदवन पार्क

वेदवन पार्क  लोग बताते हैं कि वेदेवन पार्क जहां बना है वह कभी डंप यार्ड हुआ करता था। फिर जनवरी 2021 इस पार्क का निर्माण शुरू हुआ। इस क्षेत्र को पेड़ लगाने और निर्माण की सुविधा के लिए उपयुक्त बनाने के लिए, यहां की मिट्टी को कड़े संघनन से गुजरना पड़ा है। 3 साल की कड़ी साज सज्जा के उपरांत 25 जून 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पार्क का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। ताकि निकट भविष्य में नई पीढ़ी को ऋषि मुनियों के साथ वेदों का ज्ञान भी मिल सकेगा। कहां है वेदवन पार्क  वेदवन पार्क नोएडा के सेक्टर-78 स्थित है। और यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन नोएडा सेक्टर 101 है। आप यहां मेट्रो से उतरने के बाद ऑटो के जरिए जा सकते हैं या फिर गाड़ी से जा सकते है। नोएडा के सेक्टर 78 में एसोटेक विंडसर कोर्ट के भीतर वेद वन रोड पर स्थित, पार्क का निकटतम मेट्रो स्टेशन नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर सेक्टर 101 है। सुविधाजनक रूप से, पार्क स्टेशन से केवल 5 मिनट की दूरी पर है, जिससे आगंतुकों के लिए आसान पहुंच संभव हो जाती है। कितना बड़ा है? यह पार्क 12 एकड़ में फैला हुआ है। 12 एकड़ अर्थात...

चन्द्रयान अथवा चंद्रयान-1

चन्द्रयान (अथवा चंद्रयान-1) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के अंतर्गत द्वारा चंद्रमा की तरफ कूच करने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष यान था। इस अभियान के अन्तर्गत एक मानवरहित यान को 22 अक्टूबर, 2008 को चन्द्रमा पर भेजा गया ।  इसका कार्यकाल लगभग 2 साल का होना था, परंतु 10 माह, 6 दिन सक्रिय रहने के बाद नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूटने के कारण इसे उससे पहले 30 अगस्त, 2009  को बंद कर दिया गया।  हालाँकि इस यान का नाम मात्र चंद्रयान था, किन्तु इसी शृंखला में अगले यान का नाम चन्द्रयान-2 होने से इस अभियान को चंद्रयान-1 कहा जाने लगा। यह यान ध्रुवीय उपग्रह प्रमोचन यान (पोलर सेटलाईट लांच वेहिकल, पी एस एल वी) के एक संशोधित संस्करण वाले राकेट की सहायता से सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किया गया। चंद्रयान का उद्देश्य चंद्रमा की सतह के विस्तृत नक्शे और पानी के अंश और हीलियम की तलाश करना था।   शनिवार 8 नवंबर 2008 को चन्द्रयान भारतीय समय अनुसार करीब 5 बजे सबसे मुश्किल दौर से गुजरते हुए चन्दमाँ की कक्षा में स्थापित हो गया।  इसे चन्द...