Posts

पितृ_श्राद्ध

।।#पितृ_श्राद्ध ।।                        ।।१।। पितृ का अर्थ है अपनी जड़ें, जहां से हम आगे बढ़े हैं। कुछ कहते हैं हमारे कोई पितृदेव नहीं हैं या हम नहीं मानते??? अरे!! कैसी मूर्खतापूर्ण बातें कर रहे हो??? जड़ें सबकी होती हैं। श्रीकृष्ण ने कहा है कि इस संसार रूपी वृक्ष की जड़ें ऊपर स्वर्गादि लोकों में हैं तथा शाखाएं नीचे पृथ्वि आदि लोकों तक फैली हुई हैं। आपकी जड़ें आपके पिता,दादा/नाना, परदादा/परनाना आदि हैं। यह परम्परा और पीछे जाकर गौत्र प्रवर्तक ऋषि तक पहुंच जाती है। तदोपरांत ब्रह्मा विष्णु शिवादि भी हमारे पूर्वज कहे जाते हैं।   तो यह कैसे कहते हो कि हमारे पितृदेव नहीं हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि जड़ों को पुष्ट करने से ही हमारे अस्तित्व रूपी वृक्ष की मजबूरी होती हैं। हमारी वंश परम्परा आगे बढ़ पाती है। अन्यथा हमारी वंश परम्परा तथा पारिवारिक वृद्धि और पुष्टि अवरुद्ध हो जाती है। ध्यान दें कि देवताओं की पूजा से भी अधिक महत्वपूर्ण है अपने पितरों की पूजा। क्योंकि देवताओं में शिव, विष्णु आदि सार्वभौमिक देव हैं।इनको सारा विश्व पूज...

शास्त्रानुसार_दीपक_जलाएं

#शास्त्रानुसार_दीपक_जलाएं दीपक जलाकर अपने हाथ अवश्य धोएं। बिना हाथ धोए अन्य कर्म निषिद्ध हैं। इससे पाप लगता है -- दीपं स्पृष्ट्वा तु यो देवि! मम कर्माणि कारयेत् । तस्यापराधाद्वै भूमे! पापं प्राप्नोति मानवः । दीपक जलाने के लिए शुद्ध घी प्रयोग करें।यदि घी उपलब्ध न हो तो शुद्ध तिल या सरसों का तेल डालकर दीपक जलाएं। अन्य मोम आदि के दीपक वर्जित हैं -- वह्निपुराणे “घृतं तैलञ्च दीपार्थे स्नेहान्यन्यानि वर्जयेत्” वसामज्जास्थिनिर्यासैः स्नेहैः प्राण्यङ्गसम्भवैः । प्रदीपं नैव कुर्य्यात्तु कृत्वा पङ्के विषीदति । दीपक जलाकर सीधा धरती पर न रखें। क्योंकि पृथ्वी सबकुछ सहन कर सकती है लेकिन बिना कारण पांव से प्रहार और दीपक का ताप नहीं। अतः दीपक के नीचे ऐसी व्यवस्था करें कि दीपक धरती से चार अंगुल ऊंचा रहे । वृक्ष/ईंट/दीवार आदि पर चावल रखकर दीपक स्थापित करें -- वृक्षेषु दीपोदातव्यो न तु भूमौ कदाचन । सर्वंसहा वसुमती सहते न त्विदं द्वयम् । अकार्य्यपादघातञ्च दीपतापं तथैव च । तस्माद् यथा तु पृथिवी तापं नाप्नोति वै तथा । दीपं दद्यान्महादेव्यै अन्येभ्योऽपि च भैरव! । कुर्वन्तं पृथिवीतापं यो दीप सुत्सृजेन्नरः । ...

स्थाण्वीश्वर_और_कुरुक्षेत्र

#स्थाण्वीश्वर_और_कुरुक्षेत्र                ।।१।। सम्पादकीय वृंदावन, हरिद्वार ,नैमिष,बद्री ,केदार आदि तीर्थों के महत्व का प्रसार उनके गुणगान पर आधारित है। जितना गुणगान करेंगे जनमानस उतना ही परिचित होगा। लेकिन कुरुक्षेत्र के महत्व को सृष्टिकर्ता ब्रह्मा जी सहित समस्त ऋषियों नदियों तीर्थों ने पहचाना और यहीं सृष्टि रचना का कार्य सम्पन्न हुआ। भगवान् श्रीकृष्ण ने देख लिया कि महाभारत के युद्ध में मारे गए समस्त पापियों को जो मुक्ति दे सके ऐसा दिव्य स्थान धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त विश्व में दूसरा नहीं है। भगवान् श्रीकृष्ण का ध्यान हरिद्वार की ओर गया लेकिन वहां केवल जल में मुक्ति है। बनारस की ओर गया लेकिन वहां केवल स्थल में मुक्ति है। कुरुक्षेत्र ही वह धर्मक्षेत्र है जो मेदिनी से मुक्त ब्रह्मक्षेत्र है। जहां जल स्थल और अंतरिक्ष तीनों में मुक्ति देने का सामर्थ्य है। कुरुक्षेत्र केवल महाभारत का क्षेत्र नहीं है अपितु वेद,ज्ञान,तप, और मोक्ष की भूमि है। इन गुणों को देखकर ही भगवान श्रीकृष्ण कुरुक्षेत्र की ओर आकृष्ट हुए और समस्त वेदोपनिषदों का सार श्री...

देह/शरीर

।।#देह।। आधुनिक विज्ञान अन्धे जैसा है। उसके नेत्र उसी विषय के अनुसंधान में लगे हैं जिस विषय को ऋषियों ने शास्त्रों में पहले ही लिख दिया है। विज्ञान की समझ में ठीक ठीक आ जाए तो वह मान लेता है। और ठीक समझ में न आए तो उस विषय को अंधविश्वास कह देता है।  विज्ञान की आज की समझ और खोज कल होने वाली खोज से यदि उल्लंघित हो जाए तो वह सुधार कर लेता है। अपनी भाषा में इसे वह नई थ्योरी कहकर प्रचारित करता है।  धन्य हैं वे ऋषि जो स्पष्ट लिख गये और उनकी थ्योरी आज भी अकाट्य है। वे ऋषि कहकर फिरने वालों में नहीं थे। आज हम देह/शरीर पर बात करेंगे-  यद्यपि विज्ञान कहता है कि शरीर माता पिता से ही पैदा होता है।  लेकिन शास्त्र कहते हैं कि  पृथ्वी पर स्थूल देह दो प्रकार की होती है । एक माता पिता से उत्पन्न और दूसरी जलीय सृष्टि। जैसे बारिश में अनेक कीड़े पृथ्वी में ही जल के संयोग से पैदा हो जाते हैं और गर्म ऋतु आने पर वे सभी सबीज नष्ट हो जाते हैं। इसी प्रकार उपर से पुष्ट दिखने वाले फल के अंदर भी कीड़े पैदा हो जाते हैं। बड़ पीपल गूलर के फल में उडने वाले कीड़े पैदा हो जाते हैं। हमारे शरीर में ...

अथ स्वरोदय ॥ महासिद्धसावरतंत्रः

Image
अथ स्वरोदय ॥ दोहा । नमो नमो शुकदेवजी करें प्रणाम अनन्त ।  तुम प्रसाद स्वरभेद को चरणदास बरणन्त ॥ १ ॥  पुरुषोत्तम परमातमा पूरण विस्वा वीस ।  आदि पुरुष अविचल तुहीं तोहिं नवाऊं शीस ॥ २ ॥ कुण्डलिया क्षर अक्षर सो कहन हैं अक्षर सोहं जान ।  निर अक्षर आशा रहित ताही को मन मान ॥  ताही को मन आन रात दिन सुररात लगावै ।  आपा आप बिचारि और नहिं शीश नवावै ॥  चरणदास मथि कहत हैं अगम निगम की सीख । यहीं बचन ब्रह्म ज्ञान को मानो बिस्वा बीस ॥ ३ ॥  ओं वं सों काया भई सोहं सोमन होय ।  निर अक्षर श्वासाभई चरणदास भल जोय ॥  चरणदास भल जोय खाँच मन अंतह राखै ।  क्षर अक्षर है स्वई भेद सो दुबिधा नाखे ॥ ४ दरशै एकहि एक भेष यह सबै तिहारो ।  डार पात फल फूल मूल सो सबै निहारो ॥५॥  त्रासासे सोई भयो सोहं सो कार ।  ऑकार से रस भयो साधो करो बिचार ।। साधो करो विचार उलटि क्षर अपनै आवै। घट घट ब्रह्मस्वरूप समिटि के तहाँ  समावे ।  चारि वेद को भेद यह अरु गीता को जीव ।।  चरणदास लख आपको तो मैं तेरा पीव ॥५॥ दोहा   सब योगन को योग है सब ज्ञान...

प्राचीन गुरुकुल में क्या क्या पढ़ाया जाता था ?

प्राचीन गुरुकुल में क्या क्या पढ़ाया जाता था ? ◆ अग्नि विद्या ( metallergy ) ◆ वायु विद्या ( flight )  ◆ जल विद्या ( navigation )  ◆ अंतरिक्ष विद्या ( space science )  ◆ पृथ्वी विद्या ( environment ) ◆ सूर्य विद्या ( solar study )  ◆ चन्द्र व लोक विद्या ( lunar study )  ◆ मेघ विद्या ( weather forecast )  ◆ पदार्थ विद्युत विद्या ( battery )  ◆ सौर ऊर्जा विद्या ( solar energy )  ◆ दिन रात्रि विद्या ( day - night studies ) ◆ सृष्टि विद्या ( space research )  ◆ खगोल विद्या ( astronomy)  ◆ भूगोल विद्या (geography )  ◆ काल विद्या ( time )  ◆ भूगर्भ विद्या (geology and mining )  ◆ रत्न व धातु विद्या ( gems and metals )  ◆ आकर्षण विद्या ( gravity )  ◆ प्रकाश विद्या ( solar energy )  ◆ तार विद्या ( communication )  ◆ विमान विद्या ( plane )  ◆ जलयान विद्या ( water vessels )  ◆ अग्नेय अस्त्र विद्या ( arms and amunition ) ◆ जीव जंतु विज्ञान विद्या ( zoology botany )  ◆ यज्ञ विद्या ( material Sc) ● वै...