Posts

सम्मोहन शक्ति क्या है ?

Image
सम्मोहन शक्ति क्या है ? स म्मोहन का सीधा सा अर्थ है समान रूप से मोहित करना। अर्थात् दूसरे को अपने समान बना लेना। चूंकि किसी को अपने समान तो बनाया नहीं जा सकता इसलिए अपने समान बनाने का सीधा सा अर्थ लेना चाहिए अपने अनुरूप बना लेना या अपने अनुकूल कर लेना। इस लेख का दूसरा शब्द है शक्ति। शक्ति का अर्थ सामान्यतः सभी जानते हैं। ताकत, बल, पराक्रम आदि। सम्मोहन शक्ति का पूर्ण अर्थ हुआ वह शक्ति, जो किसी दूसरे को अपने अनुरूप बना ले। अंग्रेजी भाषा में इसी को हिप्नोटिज्म कहते हैं। कुछ लोग सम्मोहन को ही हिमोटिज्म के स्थान पर मेस्मेरिज्म का नाम देते हैं। ऐसे लोग हिप्नोटिज्म और मेस्मेरिज्म में कोई भेद नहीं रखते और दोनों शब्दों को पर्यायवाची समझते हैं। किंतु ऐसा नहीं है। दोनों शब्द एक दूसरे से उसी तरह भिन्न हैं जैसे सम्मोहन और वशीकरण। आम भारतीय भी सम्मोहन और वशीकरण को एक जैसे ही अर्थ में प्रयोग करते हैं और स्वीकारते हैं। परंतु सम्मोहन तथा वशीकरण में अंतर है। हां, यह तर्क स्वीकार किया जा सकता है और सत्य भी है कि सम्मोहन और वशीकरण में साम्यता अधिक है भिन्नतां कम है। उसी प्रकार हिप्प्रोटिज्म मे...

सम्मोहन से रोग निवारण

Image
सम्मोहन से रोग निवारण  लेखक –> रमेश चंद्र श्रीवास्तव  (नूतन कहानियां जनवरी, 1995) सम्मोहन एक ऐसी प्रबल शक्ति है जिससे शारीरिक मानसिक सभी प्रकार की विकृतियों को सरलता से दूर किया जा सकता है। इसमें संदेह नहीं है। पहले लोग सम्मोहन का अर्थ तांत्रिक क्रियाओं से लेते थे। उसके पश्चात् यह समझने लगे कि सम्मोहन के द्वारा किसी मानसिक विकार को दूर किया जा सकता है। काफी दिनों तक हम यही जानते और देखते थे कि वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक, योगी, तांत्रिक जो सच्चे हों और उनमें सम्मोहन शक्ति का विकास, संचार एवं अभ्यास हो चुका हो, बे लोग मानसिक रोग ग्रसित व्यक्ति का उपचार बिना किसी औषधि या चिकित्सा के कर सकते हैं। परंतु सम्मोहन शक्ति पर निरंतर अभ्यास, साधना एवं प्रयोग करते करते अब इस निष्कर्ष पर पहुंच गये हैं कि सम्मोहन शक्ति के द्वारा बिना किसी प्रकार की बेहोशी की दवा दिए ही छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा आपरेशन तक किया जा सकता है। मरीज को किसी भी दवा से बेहोश नहीं किया जाएगा और एक निश्चित अवधि के अंदर उसके नाजुक से नाजुक आऔर महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण अंगों का चिकित्सीय आजाग से काटा, चीरा, छांटा और फ...

तीन शरीर सिद्धांत

तीन शरीर सिद्धांत शास्त्रों में जो तीन प्रकार के शरीर बताये हैं वे निम्न हैं 1 स्थूल शरीर :- यह शरीर पंच महाभूत तत्व (जल, अग्नि, पृथ्वी, आकाश तथा वायु ) से मिलकर बना है जो अन्न (भोजन) से पोषित है जिसे अन्नमय कोष भी कहते हैं । मृत्यु के पश्चात यह स्थूल शरीर यहीं पड़ा रह जाता है जिसका अंतिम संस्कार किया जाता है । 2 सूक्ष्म शरीर :- 5 ज्ञानेन्द्रियां (नाक, आंख, कान, जिव्हा और त्वचा), 5 कर्मेन्द्रियां (हाथ , पैर , मुंह , जननांग और मलद्वार ) , 5 प्राण ( अपान , समान, प्राण , उदान और व्यान) , मन और बुद्धि, इन 17 तत्वों से बना हुआ सूक्ष्म शरीर तीन कोषों (प्राणमय कोष , मनोमय कोष और विज्ञानमय कोष) में रहता है । 3 कारण शरीर :- अहं को लेकर मनुष्य को बुद्धि का ज्ञान तो होता है पर बुद्धि से आगे का ज्ञान नहीं होता है जिसे "अज्ञान" कहते हैं । यह अज्ञान संपूर्ण शरीरों का कारण होने से कारण शरीर (स्वभाव, आदत, प्रकृति) कहलाता है । इसमें बुद्धि अज्ञान में लीन हो जाती है इसलिए सुख दुख का अनुभव नहीं होता है । यही कारण है कि कारण शरीर को आनंदमय कोष कहते हैं । सूक्ष्म और कारण शरीर कर्म संस्कारों के सा...

वेदों के अनुसार पुत्र कितने प्रकार के होते हैं?...

वेदों के अनुसार पुत्र कितने प्रकार के होते हैं । हिन्दू परिवार में विवाहिता स्त्री से उत्पन्न नर सन्तान को पुत्र कहा जाता है। पुत्र को बेटा, लड़का, बालक आदि नामों से भी सम्बोधित किया जाता है। पुत्र का प्रारम्भिक अर्थ लघु अथवा कनिष्ठ होता। 'पुत्रक' रूप का व्यवहार प्यार भरे सम्बोधन में अपने से छोटे लोगों के लिए होता था। आगे चलकर इस शब्द की धार्मिक व्युत्पत्ति की जाने लगी- "पुत=नरक से, त्र= बचाने वाला।"  पुत्रों द्वारा प्रदत्त पिण्ड और श्राद्ध से पिता तथा अन्य पितरों का उद्धार होता है, इसलिए वे पितरों को नरक से त्राण देने वाले माने जाते हैं। इसलिए नर सन्तान को पुत्र कहा जाता है।  धर्मशास्त्र में बारह प्रकार के पुत्रों का उल्लेख पाया जाता है। मनुस्मृति मनु ने बारह प्रकार के पुत्रों का वर्णन किया हैं। इनका क्रम इस प्रकार है:- 1. औरस पुत्र 2. क्षेत्रज पुत्र 3. दत्तक पुत्र 4. कृत्रिम पुत्र 5. गूढज पुत्र 6. अपविद्ध पुत्र 7. कानीन पुत्र 8. सहोढ़ पुत्र 9. क्रीतक पुत्र 10. पौनर्भव पुत्र 11. स्वयंदत्त पुत्र 12. शौद्र पुत्र अन्य वेदों ने भी पुत्र को इन 12 श्रेणियों में रखा है इनमे...

मात् देवो भव:पितृ देवो भव:

#वेदों_में_माता_का_स्थान........ . भगवान वेदव्यास जी ने बडा मार्मिक चित्रण पुराणों में किया है। मात् देवो भव:पितृ देवो भव: .  1. पितुरप्यधिका माता गर्भधारणपोषणात् ।      अतो हि त्रिषु लोकेषु नास्ति मातृसमो गुरुः॥ . गर्भ को धारण करने और पालनपोषण करने के कारण माता का स्थान पिता से भी बढकर है। इसलिए तीनों लोकों में माता के समान कोई गुरु नहीं अर्थात् माता परमगुरु है! . 2. नास्ति गङ्गासमं तीर्थं नास्ति विष्णुसमः प्रभुः।     नास्ति शम्भुसमः पूज्यो नास्ति मातृसमो गुरुः॥ . गंगाजी के समान कोई तीर्थ नहीं, विष्णु के समान प्रभु नहीं और शिव के समान कोई पूज्य नहीं और माता के समान कोई गुरु नहीं। . 3. नास्ति चैकादशीतुल्यं व्रतं त्रैलोक्यविश्रुतम्।    तपो नाशनात् तुल्यं नास्ति मातृसमो गुरुः॥ . एकादशी के समान त्रिलोक में प्रसिद्ध कोई व्रत नहीं, अनशन से बढकर कोई तप नहीं और माता के समान गुरु नहीं! . 4. नास्ति भार्यासमं मित्रं नास्ति पुत्रसमः प्रियः।     नास्ति भगिनीसमा मान्या नास्ति मातृसमो गुरुः॥ . पत्नी के समान कोई मित्र नहीं, पुत्र के समान कोई प्रिय नहीं...

दीपावली (महालक्ष्मी पूजन) निर्णय 1 नवम्बर, शुक्रवार, 2024 ई

Image
दीपावली (महालक्ष्मी पूजन) निर्णय 1 नवम्बर, शुक्रवार, 2024 ई  प्रदोष काल : दीपावली एक नवंबर को ही मनाई जाएगी इस वर्ष दीपावली पर्व की तिथि को लेकर मतभेद और भ्रम की स्थिति बनी हुई है।  धर्म सिंधु के अनुसार दीपावली की अमावस्या को प्रदोष व्यापिनी होना चाहिए, यानी अमावस्या का समापन समय उस दिन के संध्याकाल को छूना चाहिए । इस साल अर्थात 2024 में कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर को दोपहर 3:56 से प्रारंभ होगी और एक नवंबर को सायं 5:32 पर समाप्त होगी।  जो एक प्रदोष काल है। ऐसे में प्रदोष काल को देखते हुए दीपावली 1 नवंबर को ही मनाई जानी चाहिए और बहुत से विद्वान भी इस बात पर एकमत है। दीपावली (कार्त्तिक अमावस्या) प्रदोष (सूर्यास्त के बाद त्रिमुहूर्त्त) व्यापिनी कार्त्तिक अमावस्या के दिन 'दीपावली' मनाने की शास्त्राज्ञा है। इस दिन प्रदोष में लोग' श्रीमहालक्ष्मी पूजन' करते हैं।  दोनों दिन प्रदोष में अमावस्या का अभाव होने पर पहले दिन ही लक्ष्मीपूजन करने का धर्मसिन्धुकार ने निर्देश किया है, देखिए- "परदिन एव, दिनद्वये वा प्रदोषव्यातौ परा।  पूर्वत्रैव प्रदोषव्याप्तौ लक्ष्मीपूजादौ पूर्वा,...

वेद-शास्त्रों का परिचय

सनातन हिंदू धर्म के वेद-शास्त्र परिचय ~ सनातन हिंदू धर्म भूमंडल मे सृष्टि के आदि से आया हुआ  विख्यात धर्म है। इसके आधारभूत शास्त्रों का जानना आवश्यक है। यहाँ संक्षेप मे इस पर कुछ निरूपण किया गया है। हिंदू धर्म का मूल स्रोत वेद  सनातन हिंदू धर्म का मूल स्रोत वेद है। उसके बाद उपवेद , फिर वेद के अंग तथा उपांग। इनमे वेद के दो भाग है – एक मन्त्रभाग दूसरा ब्राह्मणभाग। मंत्रभाग मे संहिताए होती है और ब्राह्मणभाग मे ब्राह्मणग्रन्थ, आरण्यक तथा उपनिषदे। मंत्र भागात्मक वेद के चार भेद है  (1) ऋक  (2) यजु  (3) साम  (4) अथर्व इन चारो की 1131 संहिताए होती है। इनमे ऋग्वेद की 21 संहिताए होती है , जिनमे आजकल “बाष्कल” और “शाकल” ये दो संहिताए मिलती है। “बाष्कल” मे अष्टक, आध्यायिक क्रम है और शाकल मे मण्डल, अनुवाक आदि। शेष संहिताए लुप्त है। यजुर्वेद की 181 संहिताए है। यजुर्वेद के दो भेद माने जाते है – (1) शुक्ल और (2) कृष्ण। इनमे शुक्ल यजुर्वेद की 15 संहिताए है, उनमे केवल दो संहिताए मिलती है  -  (1) वाजसनेयी  और (2) काण्व, शेष लुप्त है। कृष्ण यजुर्वेद कि 86 संहिता...